यूपी उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ को सम्मानित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य (एएनआई फोटो)
UP BJP District President List Live Updates: इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। भाजपा की बहु प्रतीक्षित जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 68 जिलों की घोषणा की गई है। जबकि बाकि को होल्ड कर दिया गया है। कुछ पेच की वजह से लंबे समय से महानगर और जिला अध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा पा रहा था। इनके नाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
UP BJP District President List Live: मुजफ्फरनगर में फिर भाजपा जिला अध्यक्ष बने सुधीर सैनी
UP BJP District President List Live: मुजफ्फरनगर में गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी पूरनलाल लोधी और प्रदेश में पर्यावरण एवं वन्य मंत्री केपी मलिक ने एक बार फिर सुधीर सैनी के नाम की घोषणा की। पार्टी कार्यालय पर सभी जनपदों में घोषित किए गए जिला अध्यक्षों का लाइव प्रसारण में दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद है।
गांधीनगर स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन वर्ष 2024-25 के लिए… नाम की घोषणा उत्साह के साथ की गई। 2 बजे होने वाली जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा आधे घंटे बाद की गई। नाम की घोषणा होने से पहले सभी पदाधिकारी में उत्साह रहा। सभी कार्यक्रम में घोषणा से पहले एक दूसरे को बधाई देते रहे, लेकिन नाम की घोषणा होने के बाद एक स्वर में ताली बजाकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा से पहले सभी पदाधिकारी से सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने स्वागत करने की अपील की। सुधीर सैनी को दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
UP BJP District President List Live: आंवला जिला अध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष हुए रिपीट
UP BJP District President List Live: सिर्फ बरेली के जिला अध्यक्ष बदले हैं। पहले पवन शर्मा थे अब सोमपाल शर्मा बन गए हैं। आंवला जिला अध्यक्ष और बरेली महानगर अध्यक्ष रिपीट हुए हैं।
UP BJP District President List Live: बरेली से भाजपा के महानगर अध्यक्ष बने अधीर सक्सेना
UP BJP District President List Live: बरेली से अघीर सक्सेना भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए।
UP BJP District President List Live: फिर बने बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता
UP BJP District President List Live: बदायूं से भाजपा ने एक बार फिर राजीव गुप्ता को बदायूं का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। यह तीसरी बार है जब पार्टी ने राजीव गुप्ता पर भरोसा जताया है।
जिलाध्यक्ष पद के लिए 38 दावेदारों के नाम सामने आए थे, लेकिन संगठन ने अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए फिर से राजीव गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी। 2021 से अब तक वे लगातार इस पद पर बने हुए हैं। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।
UP BJP District President List Live: मयंक गोयल महानगर और चैनपाल सिंह बसोया बने गाजियाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष
UP BJP District President List Live: लंबे इंतजार के बाद रविवार को गाजियाबाद जिले और महानगर के अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गई। गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष पद पर चैनपाल सिंह बसोया और महानगर पर मयंक गोयल को अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक बैंकेट हॉल में विधायक एवं चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने महानगर अध्यक्ष पर मयंक गोयल के नाम की घोषणा की। इस मौके पर मयंक ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ वहन करेंगे। इस मौके पर सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व सांसद डॉ रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर अशु वर्मा, पृथ्वी सिंह कसाना बलदेव राज शर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ महानगर कार्यालय पर भाजपा के नई जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह बसोया की घोषणा की गई। दोनों ही पदों के अध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नवयुक्त अध्यक्षों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
UP BJP District President List Live: मेरठ से भाजपा महानगर अध्यक्ष की रेस जीते विवेक रस्तोगी
UP BJP District President List Live: मेरठ महानगर अध्यक्ष पद की रेस में विवेक रस्तोगी ने बाजी मार ली है। बीजेपी एमएलसी सलिल विश्नोई ने उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की। विवेक रस्तौगी, जो अब तक भाजपा महानगर में उपाध्यक्ष पद पर थे, अब संगठन की कमान संभालेंगे।
UP BJP District President List Live: बरेली से सोमपाल शर्मा बने जिलाध्यक्ष
UP BJP District President List Live: आदेश प्रताप सिंह फिर से आवंला जिलाध्यक्ष बने तो वहीं, बरेली से सोमपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
UP BJP District President List Live: भाजपा जिलाध्यक्ष घोषणा को बैठक शुरू
UP BJP District President List Live: भाजपा) की जिलाध्यक्ष पद की घोषणा को लेकर बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव प्रभारी सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले सभी दावेदार बैठक में पहुंचे और अपनी दावेदारी को लेकर चर्चा की। इस दौरान पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद के लिए चयन पूरी पारदर्शिता और पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। जल्द ही भाजपा संगठन नए जिलाध्यक्ष की घोषणा करेगा।
UP BJP District President List Live: सुलतानपुर में सुशील त्रिपाठी भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित
UP BJP District President List Live: भाजपा जिलाध्यक्ष घोषणा को लेकर रविवार को दिन भर गहमा गहमी रही। अपराह्न दो बजे करीब भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सभागार में प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र नाथ तिवारी ने जिलाध्यक्ष पद पर सुशील त्रिपाठी के नाम की घोषणा की। सुशील वर्तमान में काशी प्रांत के महामंत्री है। भाजपा जिला संगठन में भी विभिन्न पदों पर रहे है।
UP BJP District President List Live: लखनऊ में विजय मौर्य बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष
UP BJP District President List Live: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न जिलों और महानगरों में नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव में निम्नलिखित नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
आगरा महानगर अध्यक्ष – राजकुमार गुप्ता
लखनऊ महानगर अध्यक्ष – आनंद द्विवेदी
लखनऊ – विजय मौर्या
रायबरेली – बुद्धिलाल
मेरठ – विवेक रस्तोगी
लालगंज – विनोद राजभर
UP BJP District President List Live: बहराइच से सर्वेश कठेरिया को तो कन्नौज से वीर सिंह बने जिलाध्यक्ष
UP BJP District President List Live: बहराइच से सर्वेश कठेरिया, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, फिरोजाबाद से सतीश दीवाकर, हरदोई से अजीत सिंह बबन, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, कासगंज से नीरज शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
UP BJP District President List Live: विकास चौहान दोबारा बने बुलंदशहर के भाजपा के जिलाध्यक्ष
UP BJP District President List Live: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुलंदशहर जिले में एक बार फिर विकास चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विकास चौहान का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष की घोषणा के दौरान जिला चुनाव अधिकारी महेश चंद्र गुप्ता, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी बसंत त्यागी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
UP BJP District President List Live: सुधांशु शुक्ला बने अमेठी के जिलाध्यक्ष
UP BJP District President List Live: अमेठी से सुधांशु शुक्ला जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सुधांशु स्मृति ईरानी के करीबी हैं।
UP BJP District President List Live: इटावा में अन् गुप्ता तो झांसी में प्रदीप पटेल बने जिलाध्यक्ष
UP BJP District President List Live: भाजपा ने इटावा से अन्नू गुप्ता, झांसी महानगर से प्रदीप पटेल और मथुरा से राजू यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है।
UP BJP District President List Live: बुलंदशहर से विकास चौहान तो ललितपुर से हरीश चंद्र रावत को मिली जिम्मेदारी
UP BJP District President List Live: भाजपा ने बुलंदशहर से विकास चौहान, ललितपुर से हरीश चंद्र रावत, गाजीपुर से ओम प्रकाश राय, मैनपुरी से ममता राजपूत और मुरादाबाद से आकाश पाल को नई जिम्मेदारी दी है।
UP BJP District President List Live: रामपुर में हरीश गंगवार को मिली नई जिम्मेदारी
UP BJP District President List Live: रामपुर से हरीश गंगवार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
UP BJP District President List Live: इटावा में अन्नू गुप्ता को बनें जिलाध्यक्ष
UP BJP District President List Live: भाजपा ने इटावा से जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता को बनाया गया है।
UP BJP District President List Live: गोरखपुर में अध्यक्ष के लिए 33 लोगों ने किया था आवेदन
UP BJP District President List Live: गोरखपुर जिले में महानगर अध्यक्ष के लिए 10 जनवरी को आवेदन लिए गए जिसके लिए 33 आवेदन मिले थे। इसी तरह गोरखपुर जिला अध्यक्ष के लिए 09 जनवरी को आवेदन लिए गए, जहां 30 आवेदन आए थे। अंतिम दिन वर्तमान जिला अध्यक्षों को भी आवेदन का मौका मिला तो लगातार दो बार से महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भी नामांकन किया। भाजपा महानगर के जिला अध्यक्ष की घोषणा के लिए बैठक महानगर कार्यालय और जिलाध्यक्ष के लिए बैठक क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में होगी। महानगर की बैठक में अध्यक्ष चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक सुरेश तिवारी एवं जिला में चुनाव अधिकारी केदार नाथ सिंह करेंगे।
UP BJP District President List Live: 12 से ज्यादा नाम हो सकते हैं होल्ड
UP BJP District President List Live: आज बीजेपी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होगी। जानकारी के मुताबिक 12 से ज्यादा नाम होल्ड हो सकते हैं।
UP BJP District President List Live: 70 से 73 नामों के हो सकते हैं ऐलान
UP BJP District President List Live: जानकारी के मुताबिक 70 से 73 नामों के आज ऐलान हो सकते हैं।
UP BJP District President List Live: नाराजगी का डर भी सता रहा
UP BJP District President List Live: जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया को लेकर एक ओर जहां उत्साह दिखाई दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ असहजता के भाव भी हैं। दरअसल पहले पार्टी आलाकमान लखनऊ से सूची जारी करता था। जिसके नाम की घोषणा होती थी, उसके यहां स्वागत के दौर शुरू हो जाते थे। अन्य दावेदार मनमसोस कर रह जाते थे। लेकिन इस बार जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक रूप से एलान किया जाएगा। ऐसे में जिन लोगों ने दावेदारी की है और उनके नाम की घोषणा नहीं होगी तो वे विरोधी तेवर अपना सकते हैं। उनके समर्थक हंगामा भी कर सकते हैं। इसको लेकर चुनाव अधिकारी भी सतर्क हैं।
UP BJP District President List Live: बढ़ी हुई हैं दावेदारों की धड़कनें
UP BJP District President List Live: पिछले दो महीने से दावेदारों की दिलों की धड़कने बढ़ी हुई हैं। आगरा में जिलाध्यक्ष के लिए 45 लोगों ने नामांकन किया था। महानगर अध्यक्ष के लिए 38 कार्यकर्ता मैदान में हैं। शहर और जिले में पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के लिए दावेदारों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। सांसद, विधायक, दिल्ली, लखनऊ की दौड़ के साथ संघ के संपर्कों को साधा किया गया है। सांसद, विधायकों से फीडबैक लिया गया है। अंतिम तीन में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जबरदस्त मशक्कत हुई है। अंतिम दौर में भी दिल्ली और लखनऊ की परिक्रमा जारी रही। जातीय समीकरणों को विशेष अहमियत दी जा रही है। संगठन ने चयन को लेकर गोपनीयता बनाए रखी है।
UP BJP District President List Live: अभी तक लखनऊ से जारी होती थी सूची
UP BJP District President List Live: अभी तक लखनऊ से सूची जारी होती थी लेकिन इस बार पार्टी आलाकमान ने नई प्रक्रिया अपनायी है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बैठक होगी। वहां नामों का एलान किया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कई जिलों पर रात में ही चुनाव अधिकारी पहुंच गए। कई जिलों में पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी भी भेजे जा गए हैं। आगरा में भी ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर दोपहर 1.30 बजे बैठक होगी।
UP BJP District President List Live: जनवरी से शुरू हुई थी जिलाध्यक्ष- महानगर अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया
UP BJP District President List Live: बीजेपी में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। आगरा से कुल 83 लोगों ने दावेदारी की थी। इनमें महानगर अध्यक्ष पद के लिए 38 और जिलाध्यक्ष पद के लिए 45 लोगों ने ताल ठोकी थी। महानगर अध्यक्ष पद के लिए एक भी महिला मैदान में नहीं थी जबकि जिलाध्यक्ष पद के लिए दो महिलाओं ने अपना नाम दिया था। 20 जनवरी तक इनके नाम का एलान किया जाना था लेकिन मामला अटक गया। लंबी जद्दोजहद के बाद अब वह दिन आ गया है जब भाजपा नेतृत्व नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों से पर्दा उठाएगा।
UP BJP District President List Live: देर रात तक लगाते रहे गुणा-भाग
UP BJP District President List Live: भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम से रविवार दोपहर पर्दा उठ जाएगा। नेतृत्व ने इस बार नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिला मुख्यालय पर ही नामों का एलान किया जाएगा। ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर दोपहर 1.30 बजे बैठक बुलाई गई है। इसके चलते भाजपा में सरगर्मी शुरू हो गई है।
UP BJP District President List Live: प्रदेश के 70-75 जिलों में घोषित किए जाएंगे नाम
UP BJP District President List Live: भाजपा सूत्रों का कहना है कि रविवार को होने कार्यक्रमों में भी सभी जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा नहीं होगी। तकरीबन 80 प्रतिशत नामों की घोषणा होने की संभावना है। बाकी नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। अलग-अलग कारणों से कुछ जिलों में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं हो सकी है। जिन जिलों में मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित नहीं हुए हैं, वहां जिला या महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं होगी। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में सहमति न बन पाने की वजह से घोषणा नहीं होगी। भाजपा ने सांगठनिक लिहाज से 98 जिले बनाए हैं।
UP BJP District President List Live: जिलाध्यक्षों की घोषणा में पहली बार किया जा रहा प्रयोग
UP BJP District President List Live: यूपी के जिले-जिले में कार्यक्रम करवाकर जिला और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा का प्रयोग भाजपा पहली बार कर रही है। इसके पहले तक एक साथ सूची जारी होती थी। यह प्रयोग कितना सफल रहेगा यह तो आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा। हालांकि, इस तरह से नामों की घोषणा की वजह से कुछ जिलों में पार्टी के भीतर लोगों में असंतोष और विरोध की घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। सूत्र बड़े पैमाने पर फेरबदल की तरफ इशारा कर रहे हैं।
UP BJP District President List Live: नए अध्यक्षों के पास पहले जाएगा फोन
UP BJP District President List Live: नए जिला और शहर अध्यक्षों के नामों की घोषणा भले ही कार्यक्रम के दौरान होगी, लेकिन नए अध्यक्षों को कार्यक्रम के पहले ही बता दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश भाजपा कार्यालय से लोगों को पहले ही फोन या वॉट्सऐप से सूचित कर दिया जाएगा। दरअसल, कार्यक्रम में नए और पुराने जिला व महानगर अध्यक्षों को मंच पर रहने के लिए कहा गया है। ऐसे में नए बनने वाले जिला व महानगर अध्यक्ष को कार्यक्रम के पहले ही जानकारी दे दी जाएगी ताकि वे अनिवार्य तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
UP BJP District President List Live Updates: ये पदाधिकारी रहेंगे बैठक में मौजूद
UP BJP District President List Live Updates: जिला कार्यालयों पर होने वाली बैठकों में सभी जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मोर्चा पदाधिकारी, जिले में रहने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्र के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक होगी। मंच पर पर्यवेक्षक, जिला चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारी और मंत्रीगण रहेंगे। वर्तमान और निवर्तमान जिला अध्यक्ष भी आमंत्रित रहेंगे। प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने आदेश दिए हैं कि मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में ही घोषणा की जाए। नए अध्यक्ष का स्वागत स्वस्थ माहौल में हो।
UP BJP District President List Live Updates: प्रदेश चुनाव प्रभारी ने दिया है ये आदेश
UP BJP District President List Live Updates: भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि लखनऊ गाजियाबाद, जहां जिला और महानगर कार्यालय अलग-अलग हैं, को छोड़कर सभी जिलों में दोपहर दो बजे एक बैठक होगी। लखनऊ और गाजियाबाद में दो कार्यालय होने की वजह से दो अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।