पंजाब (Punjab Weather Update) में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार को कई जिलों में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने आंधी और वर्षा की संभावना जताई है। दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। वीरवार को पंजाब में आंधी तूफान के साथ वर्षा की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Rain in Punjab: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को पंजाब के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया। फाजिल्का में जहां रात में तेज हवाओं के बीच वर्षा हुई, वहीं कई जिलों में दोपहर बाद धूप के बीच बादलों ने दस्तक दी।
आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
यह भी पढ़ें- हिमाचल के 4 जिलों के लोग रहें सावधान! मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
जबकि पटियाला में 27 डिग्री सेल्सिय तापमान रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की तुलना में तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को पंजाब (Punjab Weather Today) में आंधी तूफान के साथ वर्षा की संभावना है। जिले लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 21 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा।
बदलते मौसम के बीच वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ा
मौसम में बदलाव आने की वजह से वायरल बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। डॉ. अमित सिंगला ने कहा कि मौसम बदलने की वजह से वायरस एक्टिव हो जाता है। इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर दिखने लगता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से चला जाता है। इसलिए घर के एक सदस्य के बीमार होने के बाद अन्य सदस्य भी चपेट में आ जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: आज कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश, उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 10 इंच तक पड़ सकती है बर्फ