Delhi-NCR Rain: होली पर मौसम हुआ सुहावना, दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश; नोएडा में बूंदाबांदी

Date:

- Advertisement -


जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं राजधानीवासियों को सुबह धूप का सामना करना पड़ा, वहीं दिन ढ़लने के साथ-साथ काले बादल मंडराने लगे। वहीं कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इस कारण होली पर लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। नोएडा में भी हल्की बूंदाबांदी हुई।

बता दें, भारतीय मौसम विभाग ने इससे पहले दिल्ली में होली के दिन हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इससे पहले, होली के दिन दिल्ली में लोगों ने साफ और सुहाने मौसम के साथ दिन की शुरुआत की थी। शहर में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।

आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान  

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिनभर आसमान आमतौर पर साफ रहेगा, लेकिन शाम या रात के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

16 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना





Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 + seven =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Top Selling Gadgets