Afghanistan Champions Trophy 2025 Squad; Allah Ghazanfar Injury | Nangyala Kharoti | अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर: जिम्बाब्वे दौरे पर चोटिल हुए थे, नांग्याल खारोटी टीम में शामिल

Date:

- Advertisement -


स्पोर्ट्स डेस्क20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अल्लाह गजनफर ने अफगानिस्तान के लिए 11 वनडे में 21 विकेट लिए हैं। - Dainik Bhaskar

अल्लाह गजनफर ने अफगानिस्तान के लिए 11 वनडे में 21 विकेट लिए हैं।

अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर L4 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर के कारण ICC चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। वे कम से कम चार महीने तक मैदान से दूर रहेंगे और इस दौरान उनका इलाज जारी रहेगा। उन्हें हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लगी थी।

गजनफर की जगह बाएं हाथ के गेंदबाज नांग्याल खारोटी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। नांग्याल ने अफगानिस्तान के लिए 7 वनडे खेले हैं और 11 विकेट लिए हैं।

गजनफर का IPL में भी खेलना मुश्किल है। उन्हें मेगा ऑक्शन में मुंबई इडियंस ने खरीदा था।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अफगानिस्तान टीम हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नाईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खारोटे, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान। रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी।

अल्लाह गजनफर को मुंबई टीम ने 4.80 करोड़ में खरीदा गजनफर को मुंबई इडियंस ने मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस से 6 गुना ज्यादा यानी 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। यह IPL में गजनफर का पहला सीजन होगा, हालांकि उनका खेलना मुश्किल है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभियान शुरू करेगी अफगानिस्तान अफगानिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। यह मुकाबला 21 फरवरी को होगा। इसके बाद टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से 26 फरवरी को होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान अपना आखिरी ग्रुप मैच 28 फरवरी को खेलेगा। टीम का पहला मैच कराची में होगा तो दूसरा और तीसरा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

अफगानिस्तान पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अफगानी टीम के लिए पहली चैंपियंस ट्रॉफी होगी। टीम 2023 वर्ल्ड कप में छठे पोजिशन पर थी, जिस वजह से उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका मिल रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीम खेलेंगी, जिसमें से टॉप-7 टीम पिछले वर्ल्ड कप से चुनी गई है।

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढे़ं…

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर:स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने निजी कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस ले लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 खिलाड़ियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। 13 जनवरी को ऐलान किए गए टीम में 5 बदलाव है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

- Advertisement -

Top Selling Gadgets

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 2 =

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Earnings Impact! Lupin share price rebounds around 6% from today’s low after strong Q3 results 2025

Shares of pharma major Lupin rebounded from their...

Noise Master Buds With 12.4mm Drivers, Bose-Tuned Audio Launched in India: Price, Specifications

Noise Master Buds were launched in India on Thursday....

Elden Ring Nightreign director on Souls bosses: ‘I thought it’d be fun’

As Elden Ring Nightreign previews begin to slowly...

PAT rises 39% YoY to ₹859 crore; EBITDA margin surges 408 bps to 25.1%

Lupin Q3 Results: Lupin, the pharma major, on...

Top Selling Gadgets